बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Maharashtra Political Crisis: राज्यपाल कोश्यारी को अस्पताल से मिली छुट्टी, बागी नेता शिंदे ने बुलाई बैठक

Maharashtra Political Crisis: राज्यपाल कोश्यारी को अस्पताल से मिली छुट्टी, बागी नेता शिंदे ने बुलाई बैठक
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पिछले दिनों कोविड से संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

इधर शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बागी विधायकों की आज दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। वहीं खबर है कि गुवाहाटी के जिस होटल में शिवसेना के बागी विधायक रुके हुए हैं। वहां की बुकिंग 30 जून तक बढ़ा दी गई है।

फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच मुलाकात की खबरें से गरमाया पारा

इस बीच खबर है कि राज्य में सरकार बनाने के लिए भाजपा भी सक्रिय हो गई है। पहले भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के बीच मुलाकात की खबरें सामने आई थीं। अब खबर है कि शनिवार देर रात असम के मंत्री अशोक सिंघल भी शिवसेना के बागी विधायकों से मिलने गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल पहुंचे।

उद्धव की पत्नी ने संभाला मोर्चा

शिवसेना के बागी विधायकों को मनाने सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे भी मैदान में उतर गई हैं। वह बागी विधायकों की पत्नियों से संपर्क कर रही हैं। उधर, सीएम उद्धव ठाकरे भी बागी विधायकों को मैसेज भेज रहे हैं। बताया जा रहा है कि बागी विधायक उद्धव ठाकरे के मैसेज के रिप्लाई में बस इतना कर रहे हैं कि वे शिवसेना के साथ हैं।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन