Maharashtra Rajya Sabha elections: Shiv Sena closes enclosures to avoid horse trading, sends MLAs to Mumbai resorts
Maharashtra Rajya Sabha elections: Shiv Sena closes enclosures to avoid horse trading, sends MLAs to Mumbai resorts

मुंबई। महाराष्ट्र में होने जा रहे राज्यसभा चुनावों में 36 घंटे का समय बाकी है। लेकिन इससे पहले ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ की आशंका को देखते हुए शिवसेना ने अपने सभी विधायकों को मुंबई के मलाड इलाके में स्थित एक रिसॉर्ट में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि 2 बसों में भरकर करीब 50 विधायक मलाड के एक रिसॉर्ट में पहुंचे हैं।

Maharashtra Rajya Sabha elections: Shiv Sena closes enclosures to avoid horse trading, sends MLAs to Mumbai resorts

शिवसेना की प्रतिष्ठा दांव पर

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कुछ ही देर में शिवसेना सांसद संजय राउत और मंत्री आदित्य ठाकरे उनसे मिलने के लिए पहुंचने वाले हैं। शिवसेना की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया था कि चार-पांच दिन के कपड़े लेकर आएं। बता दें कि राज्यसभा चुनाव में शिवसेना की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

शिवसेना की ओर से दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। इसमें संजय राउत की जीत लगभग तय है, लेकिन दूसरे उम्मीदवार संजय पवार के लिए पार्टी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। असल में राज्य की 6 सीटों के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।