गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरने से 9 घायल

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन में 2 और 3 नंबर प्लेटफार्म के बीच फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा अचानक नीचे आ गिरा, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति बन गई थी। घटना के बाद ब्रिज पर जितने भी लोग खड़े हुए थे वो नीचे की ओर भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और यात्रियों को वहां से हटाया। घायलों को हमीदिया और रेलवे के निशातपुरा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना में रेलवे की बड़ी लापरवाही समाने आ रही है, बताया जा रहा है कि ब्रिज के जर्जर होने की शिकायत कई लोगों ने अधिकारियों से की थी, लेकिन इसे सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया गया और अब यह हादसा हो गया। जिस प्लेटफार्म पर ब्रिज गिरा है वहां से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना में ब्रिज पर से गुजर रहे लोग और उसके नीचे बैठे लोग घायल हुए हैं। सुबह नौ बजे झेलम पंजाब मेल समेत अन्य गाड़ियों के हजारों यात्री यहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक कंपनी हुआ और ब्रिज का एक हिस्सा नीचे आ गिरा। यह बात भी सामने आ रही है कि यह ब्रिज करीब 50 साल पुराना है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन