गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

तुर्की में बड़ा विमान हादसाः इस्तांबुल में रनवे पर फिसला विमान, 3 हिस्सों में बंटा; 1 यात्री की मौत, 150 से ज्यादा घायल

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

विमान में 20 विदेशी नागरिक थे, जबकि ज्यादातर लोग तुर्की के थे

इस्तांबुल। तुर्की के इस्तांबुल में एक यात्री विमान एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान फिसलने से तीन हिस्सों में बंट गया। इस दौरान विमान के पिछले हिस्से में आग भी लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 150 से ज्यादा घायल हो गए। बोइंग 737 का यह विमान तेज हवाओं और भारी बारिश के बीच लैंडिंग की कोशिश कर रहा था।

इस्तांबुल के सबीहा गोजेन एयरपोर्ट पर हादसा हुआ।

विमान में 171 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे। जानकारी के मुताबिक, विमान ने इजमिर शहर से उड़ान भरी थी और इस्तांबुल के सबिहा गोजेन एयरपोर्ट पर उतरते वक्त हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद इमरजेंसी टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाया। घटना के बाद जो तस्वीर सामने आई, उसमें कुछ लोग विमान के पिछले हिस्से से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।

विमान में 20 विदेशी नागरिक थे

स्थानीय मीडिया ने कहा कि विमान में ज्यादातर लोग तुर्की के थे। हालांकि, लगभग 20 विदेशी नागरिक भी सवार थे। इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलीकाया ने कहा- दुर्भाग्य से पेगासस एयरलाइंस का विमान खराब मौसम की वजह से रनवे पर लगभग 50-60 मीटर तक फिसल गया।

घायल लोगों में एक दक्षिण कोरिया का नागरिक

स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोजा ने एक तुर्की के नागरिक की मौत होने की पुष्टि की। परिवहन मंत्री मेहमत जाहित तुरहान ने कहा- घायल हुए लोगों में एक दक्षिण कोरिया का नागरिक भी है। इस्तांबुल के सरकारी अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन