बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

ACB-EOW Major Action : छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर समेत 20 जगहों पर छापेमारी

ACB-EOW Major Action : छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर समेत 20 जगहों पर छापेमारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी और डीएमएफ घोटाले को लेकर एसीबी और ईओडब्लू ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस रेड में प्रदेश के करीब 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई है। एसीबी और ईओडब्लू की टीमों ने अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है।

निरंजन दास और हरपाल अरोड़ा सहित अनेक आरोपियों के यहां छापे

आज सुबह से रायपुर, जगदलपुर, कोंडागांव, अंबिकापुर और बिलासपुर सहित कई अन्य जिलों में कार्रवाई की जा रही है। रेड में प्रमुख नामों में पूर्व आबकारी अधिकारी निरंजन दास और कारोबारी हरपाल अरोरा शामिल हैं। पूर्व आबकारी अधिकारी निरंजन दास के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की गई है, साथ ही उनके 6 रिश्तेदारों के रायपुर स्थित ठिकानों पर भी दबिश दी गई है। डीएमएफ घोटाले के मुख्य आरोपी कारोबारी हरपाल अरोरा के ठिकानों पर भी ईओडब्लू की टीम ने दबिश दी है।

बिलासपुर के कारोबारी अशोक टुटेजा के घर और दफ्तरों पर भी रेड की कार्रवाई की गई है। अंबिकापुर में पशु विभाग के अधिकारी डॉ. तनवीर अहमद और कारोबारी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर भी एसीबी और ईओडब्लू की टीमें छापे मार रही हैं। रेड की कार्रवाई अभी भी जारी है और अधिकारियों ने अभी तक किसी भी आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी की जानकारी साझा नहीं की गई है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन