बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Mallikarjun Kharge: तीन राज्यों में मिली हार पर बोले खड़गे: केंद्र सरकार के साथ जाती रही हैं पूर्वोत्तर की पार्टियां

Mallikarjun Kharge: तीन राज्यों में मिली हार पर बोले खड़गे: केंद्र सरकार के साथ जाती रही हैं पूर्वोत्तर की पार्टियां
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। Mallikarjun Kharge: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों, त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनाव परिणामों में कांग्रेस गठबंधन की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान दिया है।

Mallikarjun Kharge: खड़गे ने कहा कि वे छोटे राज्य हैं, जो केंद्र सरकार के साथ जाते रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी ने कम सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी में राय बनी कि गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरने से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं।

Mallikarjun Kharge: खड़गे ने कहा, यह छोटे राज्यों का चुनाव है। आमतौर पर पूर्वोत्तर की पार्टियां केंद्र सरकार के साथ जाती रही हैं। हालांकि, कई नेता राष्ट्रीय राजनीति के प्रति प्रतिबद्ध हैं और वे कांग्रेस तथा धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को समर्थन देते हैं। बताते चलें कि इन तीनों राज्यों के चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन