बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

BPCL के लिए मिली कई बोलियां, रिलायंस समेत कोई बड़ी कंपनी दौड़ में नहीं,लंबा खिंच सकता है निजीकरण का मामला

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL) के निजीकरण के लिए सरकार को आखिरी दिन सोमवार को कई बोलियां मिली हैं। हालांकि, देश की इस दूसरी सबसे बड़ी ईंधन कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज, सऊदी अरामको, बीपी और टोटल जैसी बड़ी तेल कंपनियों ने बोलियां नहीं लगाईं हैं।

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडे ने ट्वीट कर कहा कि बीपीसीएल में सरकार की 52.98 फीसदी हिस्सेदारी की खरीद में कई कंपनियों ने रुचि दिखाई है।

उन्होंने कहा कि अब दूसरे चरण में इन बोलियों का आंकलन किया जाएगा। इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी ट्वीट किया कि बीपीसीएल का रणनीतिक निवेश जारी है। कई कंपनियों के रुचि दिखाने के बाद अब यह दूसरे दौर की प्रक्रिया में हैं। दोनों में किसी ने भी ना तो बोलियों की संख्या बताई और ना ही बोली लगाने वालों के नाम बताए हैं.

इसे लेकर बाजार की निगाहें मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज पर थीं। ऐसी खबरें आ रही है कि आरआईएल बीपीसीएल में बोली लगा सकती है। वहीं ये भी चर्चा थी कि ब्रिटेन की बीपी, फ्रांस की टोटल और सउदी अरामको जैसी बड़ी कंपनियों के बोली लगाने की संभावना नहीं है।

बता दें कि सरकार भारत में दूसरी सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी और मार्केटिंग कंपनी बीपीसीएल में अपनी पूरी 52.98 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन