धमतरी। CG News: लेह लद्दाख सीमा पर ड्यूटी करते छत्तीसगढ़ का लाल मनीष नेताम देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। कल 30 दिसंबर को उनकी पार्थिव देह को धमतरी लाया जाएगा। गांव में शहीद का राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। देश सेवा में शहीद मनीष
मराठा रेजिमेंट में तैनात था।

CG News: धमतरी जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत खरेंगा में मराठा रेजिमेंट का जवान मनीष नेताम पिछले तीन सालों से सेना में भर्ती होकर देश सेवा कर रहे थे। वर्तमान में वह देश के लेह-लद्दाख सीमा पर ड्यूटी कर रहे थे। 28 दिसंबर की सुबह लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक सांस में तकलीफ हुआ। अन्य जवानों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इकलौता पुत्र था शहीद मनीष

CG News: शहीद मनीष अपने परिवार में इकलौता बेटा था। उनके पिता राजेन्द्र नेताम मजदूर हैं और मां आंगनबाड़ी में सहायिका है। उनके एक बहन खिलेश्वरी है, जिनकी शादी हो चुकी है। उनके पति भी सेना में है, जो देश सेवा कर रहे हैं। बचपन से ही मेधावी मनीष नेताम की पढ़ाई-लिखाई गांव के स्कूल में हुई थी।

See also  Weather Update : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।