बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

छत्तीसगढ़ में अब मेडिकल मोबाइल यूनिट में भी होगा टीकाकरण, 45 पार वालों को पूरा मौका

छत्तीसगढ़ में अब मेडिकल मोबाइल यूनिट में भी होगा टीकाकरण, 45 पार वालों को पूरा मौका
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। Corona Vaccination। छत्‍तीसगढ़ में कोरोना पर काबू पाने के लिए शासन प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुवार से नगर निगम के प्रत्येक जोन कार्यालय में 45 वर्ष के ऊपर की आयु वाले कोरोना की टीका लगवा सकेंगे।

इसके साथ ही अब शहरी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अब मोबाइल यूनिट में कोरोना का टीका राजधानीवासी लगवा सकते हैं। राजधानी में कुल चलाई जा रही 15 यूनिटों मेें रोजाना तीन हजार टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत हाॅस्पिटल सह लेबोटरी बस की योजना में अब 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को रोजाना मुफ्त में तीन हजार टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

अपर आयुक्त, रायपुर नगर निगम पुलक भट्टाचार्य ने बताया बुधवार की सुबह यह बस वार्ड के हमर अस्पताल के सामने खड़ी रहेगी। लेकिन जिन वार्डों में सामुदायिक भवनों तक गाड़ियां नहीं पहुंचेगी। वहां के सरकारी भवन और स्कूल में टीकाकरण किया जाएगा।

रोजाना सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक टीका लगाया जाएगा। अप्रैल माह के अंत तक करीब तीन लाख टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम ने इसके लिए प्रत्येक गाड़ी में 200 नागरिकों के टीकाकरण की जिम्मेदारी तय कर दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन