टीआरपी न्यूज/ जगदलपुर। बस्तर की लाईफ लाइन कही जाने वाली नेशनल हाईवे 30 पड़ने वाले केशकाल

घाट में बारिश के समय हुए भूस्खलन के कारण बड़े बड़े पत्थर सड़क में गिर गए थे। एक माह से सड़क में गिरे ये

पत्थर यातायात को बाधित कर रहे है, वही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन पत्थरों को हटाने के लिए 26

नवम्बर को पांच घंटे से अधिक समय तक मेगा ब्लाक रहेगा।

 

इस दौरान इस सड़क पर पूरी तरह से आवागमन बंद रहेगा। केशकाल घाट के नीचे मोड़ क्रमांक एक और दो

में गिरे पत्थरों को 26 नवम्बर को लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राज्यमार्ग के द्वारा ब्लास्ट कर तोड़ा जाएगा। इस

दौरान किसी प्रकार का हादसा न हो इसे देखते हुए नेशनल हाईवे पर मेगा ब्लाक कर पूरी तरह से आवाजाही

पर रोक लगाई जाएगी।

 

इस दौरान घाट के दोनों ओर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इस दिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे

See also  संसद में ‘टैगोर की कुर्सी‘ पर बवालः तस्वीरें दिखा शाह कहा- मैं नहीं टैगोर की कुर्सी पर नेहरू बैठे, राजीव गांधी ने तो आराम से चाय पी

तक यात्री बस और भारी वाहनों को केशकाल घाट के ऊपर और नीचे रोका जाएगा। इस दौरान यदि कोई

वैकल्पिक रास्ते से जाना चाहेंगे तो उन्हें नहीं रोका जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।