केरल में RSS वर्कर की हत्या के मामले में इस्लामिक संगठन PFI का सदस्य गिरफ्तार

पलक्कड़ (केरल)। केरल के पलक्कड़ जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के एक पदाधिकारी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस प्रमुख आर विश्वनाथ ने बताया कि गिरफ्तार किया गया पीएफआई का पदाधिकारी जिले के मांबरम में ए संजीत की हत्या में सीधे तौर पर शामिल था। पुलिस ने कहा कि इस मामले में दोषी अन्य लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस मामले में पीएफआई के आरोपी पदाधिकारी की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। पीड़ित की पत्नी ने कहा था कि वह उन लोगों की पहचान कर सकती है जिन्होंने कार में आकर उसके पति संजीत की हत्या की थी।

बता दें कि आरएसएस कार्यकर्ता संजीत (27) की 15 नवंबर को उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी पत्नी को उसके दफ्तर ले जा रहा था।

See also  पश्चिम बंगाल में हो राष्ट्रपति शासन, राज्य अब रहने योग्य नहीं: BJP सांसद रूपा गांगुली

भारतीय जनता पार्टी और संघ परिवार के संगठनों ने आरोप लगाया है कि दिन दहाड़े की गयी इस हत्या के पीछे इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यकर्ताओं का हाथ है। हालांकि, एसडीपीआई ने भाजपा के इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।