रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अवंति विहार कालोनी में मानिसक रूप से बीमार दानी कोचिंग सेंटर के संचालक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना स्थल से एक सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने खुद को मौत का जिम्मेदार बताया है। इसके साथ ही उसने सीसीटीवी फुटेज का जिक्र किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक चंद्रदेव दानी पिछले पांच वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। वो उसी तरीके से हरकते भी करता था। उसने अपने घर में ही एक कोचिंग सेंटर खोला था, लेकिन उसके कोचिंग सेंटर में कोई नहीं आता था।

वह दिल्ली से यूपीएससी की कोचिंग भी कर रखा था। कुछ साल पहले उसका पत्नी से तलाक हो चुका है। वर्तमान में अवंति विहार में अपनी बेटी और मां के साथ रह रहा था। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  Human trafficking exposed: छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों को किया गया रेस्क्यू

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।