गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

रायगढ़ में महिला पर आधी रात एसिड अटैक, गंभीर हालत में हास्पिटल में भर्ती

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर/ रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात महिला पर एसिड अटैक हुआ है। महिला अपने पति के साथ घर में सो रही थी। देर रात करीब 12 बजे अज्ञात हमलावर मकान में घुसा और महिला के चेहरे में एसिड फेंककर भाग गया।

गंभीर रूप से जख्मी महिला को उपचार के लिए आधी रात मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। चक्रधर नगर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ &26 (क) के तहत मामला दर्ज किया है।

मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के भगोरा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण महिला गुरबारी साहू (60) हर रोज की तरह सोमवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सो रही थी।

उसका पति धनीराम भी दूसरे बिस्तर पर सोया हुआ था। देर रात करीब 12 बजे के आसपास एक अज्ञात हमलावर उनके घर में घुस गया और महिला की आंख में एसिड डालकर चला गया। एसिड से होने वाली जलन के बाद महिला ने चीख पुकार मचाई, लेकिन वो समझ नहीं पाई कि उसके चेहरे में एसिड फेंका गया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन