गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

मंत्री सिंहदेव ने की राज्य ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, कहा-बेहतर कार्यों के लिए कई योजनाओं में मिला पुरस्कार, अब काम के आधार पर केंद्र से मांगा जाएगा फंड

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को न्यू सर्किट हाउस में राज्य ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यों से मंत्री काफी खुश नजर आए। कुछ जगह खामियां व त्रुटि की बात सामने आई है जिसे जल्द ही सुधारने के निर्देश दिए है।

सिंहदेव ने कहा कि अपने बेहतर कार्यों के आधार पर केंद्र सरकार से फंड मांगा जाएगा। बैठक में सभी जिलों के जनपद पंचायत सीईओ शामिल रहे।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि पिछले एक सालों की कामकाज की समीक्षा की और आगे की रणनीति के लिए मंथन हुआ है। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के काम संतोषजनक है। देशभर में रैंकिंग की बात करें, तो मनरेगा जैसे अन्य योजनाओं में छत्तीसगढ़ का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है और कई उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय लेवल पर पुरस्कार भी मिला है।

साथ ही बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन में कई जगह दिक़्क़त आ रही है कुछ त्रुटियां है। इसको देखते हुए इसके समाधान के लिए निर्देशित किया गया है की जो खामियां हैं उसे दुरुस्त किया जाए। समीक्षा बैठक में ये भी तय हुआ कि हमारी उपलब्धि के आधार पर केंद्र सरकार से फंड की मांग की जाएगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन