बिग ब्रेकिंग: मजिस्ट्रेट के सामने साढ़े छह घंटे से पूछताछ के बाद मंत्री का बेटा आशीष गिरफ्तार, फोर्स तैनात

लखीमपुर। Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा मोनू को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच के दफ्तर में करीब 6 घंटे तक पूछताछ की गई, इस दौरान पुलिस आशीष मिश्रा के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई,आशीष का फोन भी जब्त कर लिया गया है।

बता दें, आशीष मिश्रा अपने खिलाफ दूसरा समन जारी होने के बाद शनिवार को चार वकीलों के साथ लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे थे, वे लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपी आशीष का मेडिकल करवाकर और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।

क्राइम ब्रांच की टीम करीब साढ़े छह घंटे से आरोपी आशीष मिश्र से पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक कुछ दस्तावेजों को लेकर जांच अधिकारी संतुष्ट नहीं थे, उसको जस्टिफाई करने के लिए आशीष मिश्र अपने बचाव में कुछ वीडियोज दिखाया है। हंगामा न हो इसके लिए बाहर से फोर्स बुलाई गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।