गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

राजधानी में दिनदहाड़े नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, परिजनों ने घेरा थाना, आरोपी गिरफ्तार

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राजधानी के संतोषी नगर में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने थाना का घेराव कर दिया। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस सूचना के बाद नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल के मुताबिक टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के ने दूसरे नाबालिग अब्दुल कादिर को चाकू मारा है। घायल युवक को अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई, वहां से एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उससे पूछताछ चल रही है। वारदात में जितने लोग शामिल है उनको जल्द गिरफ्तारी किया जाएगा।

मृतक के परिजनों द्वारा उचित कार्रवाई के लिए थाने आए हुए थे। उन्हें कहा गया है कि जो भी उचित धाराएं लगती है। वह सब निश्चित तौर पर लगाई जाएगी। प्रारंभिक जांच में तो पता चला है कि आरोपी की बहन से छेड़छाड़ के कारण हत्या की गई। साथ ही आरोपी के परिजन थाने आकर छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन