Mission 2023 BJP's two-day executive from today, states with assembly elections will be discussed
Mission 2023 BJP's two-day executive from today, states with assembly elections will be discussed

नई दिल्ली। Mission 2023: इस साल होने वाले नौ विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तेज हुई राजनीति के बीच सोमवार से दिल्ली में भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी आयोजित होगी।

Mission 2023: बैठक के एजेंडे से स्पष्ट है कि भाजपा और बड़े जनमत के लिए कमर कसेगी। पार्टी उन विषयों पर ध्यान केंद्रित करेगी, जो जनता की जरूरतों को भी पूरा करे और भावनात्मक रूप से भी जोड़े। मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा पर अलग से चर्चा होगी।

संसद मार्ग पर प्रधानमंत्री का होगा स्वागत

Mission 2023: गुजरात की अभूतपूर्व जीत ने पार्टी को विश्वास से लबालब कर दिया है। कार्यकारिणी की शुरूआत उसी उत्साह के साथ होगी, जब बैठक स्थल से पहले ही संसद मार्ग पर कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा।इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

See also  धनखड़ को हटाने की तैयारी में विपक्ष, उपराष्ट्रपति के खिलाफ लामबंद हुए 87 सांसद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।