बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Mission 2023: सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का छत्तीसगढ़ दौरा 16 को, जगदलपुर में करेंगे 10वीं गारंटी का ऐलान

Mission 2023: सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का छत्तीसगढ़ दौरा 16 को, जगदलपुर में करेंगे 10वीं गारंटी का ऐलान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर/जगदलपुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 3 महीने में तीसरी बार प्रदेश के प्रवास में रहेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी रहेंगे। दोनों नेता जगदलपुर में आमसभा के साथ बस्तर में आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। सभा में आदिवासी एवं किसान वर्ग के लिए 10वीं गारंटी का ऐलान किया जा सकता है।

Mission 2023: बता दें कि इससे पहले 19 अगस्त को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ को 10 गारंटी दी थी। जहां उन्होंने 9 घोषणाओं को विस्तार में बताया था। वहीं इस बात घोषणा की थी कि आदिवासी और किसानों के लिए 10वीं गारंटी होगी, जिसकी पूरी घोषणा में छत्तीसगढ़ में अगली सभा में होगी।

Mission 2023: 90 विधानसभा में चुनाव लड़ने की तैयारी

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्यशियों को चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया गया है। लेकिन, पार्टी का फोकस बस्तर संभाग की सीटों पर ज्यादा है।आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी भी बस्तर क्षेत्र से आते हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल का जगदलपुर दौरा अहम माना जा रहा है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन