बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Mission 2023: कोंटा विधानसभा में मतदान के लिए सेना के हेलीकाप्टर से पोलिंग टीम रवाना, 7 नवंबर को होगी वोटिंग

Mission 2023: कोंटा विधानसभा में मतदान के लिए सेना के हेलीकाप्टर से पोलिंग टीम रवाना, 7 नवंबर को होगी वोटिंग
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर/जगदलपुर। Mission 2023: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण की सीट कोंटा विधानसभा क्षेत्र में पहला मतदान दल ( Polling team) हेलीकाप्‍टर से रवाना हुआ। सुबह 8.30 बजे सेना के एमआई 17 हेलीकाप्‍टर से रवाना हुए। इस दौरान हेलीपेड में सीआरपीएफ डीआइजी अरविंद राय, कलेक्टर हरीश एस व एसपी किरण चव्हाण पहुंचे थे। जहां उन्होंने मतदानकर्मियों का हौसला अफजाई की।

Mission 2023: शनिवार सुबह 4 बजे जिला मुख्यालय के पालिटेक्निक कालेज (स्ट्रांग रूम) से चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी। मतदानकर्मियों को सुबह मतपेटी आवंटित की गई। उसके बाद बसों के माध्यम से पुलिस लाइन हेलीपेड लाया गया, जहां सुबह 8.30 बजे सेना के एमआई 17 हेलीकाप्‍टर से मतदान केंद्र के भेजा गया।

Mission 2023: बता दें कि नक्सली चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। जिसके मद्देनजर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कोंटा विधानसभा के 233 मतदान केंद्र जिसमें 42 मतदान केंद्र के लिए दल को हेलीकाप्‍टर से भेजा जाएगा। दो दिन में 42 मतदान दल को भेजा जाएगा।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन