बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Modi cabinet meeting: मोदी कैबिनेट की बैठक आज, केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली गिफ्ट

Modi cabinet meeting: मोदी कैबिनेट की बैठक आज, केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली गिफ्ट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। Modi cabinet meeting: त्योहारी सीजन में मोदी सरकार 47.58 लाख सरकारी कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनर्स को खुशखबरी देने जा रही है। बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी को मंजूरी मिल सकती है। इसे मोदी सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली गिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है।

Modi cabinet meeting: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद यह मौजूदा 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी हो जाएगा। इसके अलावा भारतीय रेलवे भी अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का ऐलान कर सकती है।

Modi cabinet meeting: डीए बढ़ने से कितना फायदा होगा

अगर मोदी सरकार आज कैबिनेट मीटिंग में अपने करीब एक करोड़ से अधिक कर्मचारी और पेंशनर्स की महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का ऐलान करती है तो इससे उन्हें काफी मदद मिलेगी। बता दें कि बढ़ती महंगाई का मुकाबला करने के लिए सरकार हर छह महीने में डीए/डीआर दर में संशोधन करती है।

Modi cabinet meeting: इस संशोधन के बाद न्यूनतम वेतन कैटेगरी वालों की मासिक बढ़ोतरी 8280 रुपए हो जाएगी। वहीं बात 56900 रुपए के अधिकतम बेसिक पे वाले कर्मचारियों की करें तो बढ़ोतरी के बाद उनकी सैलरी में मासिक वृद्धि 26174 रुपए हो सकती है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन