गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

मोदी ने राष्ट्रपति भवन में डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत किया; अमेरिकी राष्ट्रपति ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजली

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। दो दिनों के दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ने राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां उन्होंने पौधा भी लगाया। ट्रम्प और मेलानिया को गांधीजी की प्रतिमा भी भेंट की गई। आज शाम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ट्रम्प के सम्मान में डिनर भी देंगे।

ट्रम्प अपनी भारत यात्रा के दौरान सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ रोड शो किया। इसके बाद दोनों नेता अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम पहुंचे। यहां दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद ट्रम्प पत्नी, बेटी और दामाद के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे।

कांग्रेस नेता डिनर में शामिल नहीं होंगे

कांग्रेस नेताओं ने ट्रम्प के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज यानी डिनर में शामिल होने का न्योता ठुकरा दिया। अधीर रंजन चौधरी और गुलाम नबी आजाद के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी डिनर में नहीं आएंगे। चौधरी और आजाद दोनों ने राष्ट्रपति भवन में होने वाले डिनर में सोनिया गांधी को न बुलाने पर नाखुशी जाहिर करते हुए न्योता ठुकराया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन