Monsoon Update: The wait is over, monsoon may knock in Andaman on May 15, this year the rain of relief will come before time
Monsoon Update: The wait is over, monsoon may knock in Andaman on May 15, this year the rain of relief will come before time

नई दिल्ली। मौसम विभाग की मानें तो इस साल देश में 15 मई को मानसून दस्तक दे सकता है, वहीं 15 और 16 मई को दक्षिण अंडमान सागर में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के चलने की संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून के 15 मई 2022 के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो विस्तारित पूर्वानुमानों में सतत रूप से समय से पूर्व मानसून आने की अनुकूल परिस्थितियां बनने और इसके केरल के ऊपर और फिर उत्तर की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं।

See also  CG Politics: दिल्ली में कांग्रेस के नव नियुक्ति जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर 10 फरवरी से, छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों के जिला अध्यक्ष होंगे शामिल, देखें गाइड लाइन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।