बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मोरबी पुल हादसे का मामला, 14 नवंबर को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मोरबी पुल हादसे का मामला, 14 नवंबर को सुनवाई
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। Morbi bridge accident case reached Supreme Cour: गुजरात के मोरबी में बीते रविवार को सस्पेंशन ब्रिज टूटने से अब तक 135 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। इसके साथ ही 100 से अधिक घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी बीच इस हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 14 नवंबर का दिन तय किया है। इस याचिका में हादसे की जांच रिटायर्ड जज के नेतृत्व में कराने की मांग की गई है।

Morbi bridge accident case reached Supreme Cour: बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर राजभवन में इस हादसे को लेकर समीक्षा बैठक की, जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार कोे मोरबी पहुंचकर हादसे की पूरी जानकारी ली और पीड़ित परिवारों और घायलों से मुलाकात की है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन