रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री अनिला भेंड़िया की माता नेकिन बाई नायक के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
सीएम बघेल ने ईश्वर से स्वर्गीय नेकिन बाई नायक के शोकसंतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

इससे पहले सोमवार की देर शाम कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव की माता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का भी निधन हो गया था। वो दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती थी। कल देर शाम करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांसें ली थी। हालांकि जिस वक्त उनकी सरगुजा राजमाता का निधन हुआ, उस वक्त मुख्यमंत्री दिल्ली में ही थे और सूचना पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर शोक संवेदना जतायी थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।