बिलासपुर। जिले में गांजा तस्करी के कारोबार का खुलासा हुआ है। तस्करी के मामले में जीआरपी की टीम ने

तीन महिलाओं (मां-बेटी) को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मां-बेटी ट्रेन में आम यात्री बनकर तस्करी

करते थे। पुलिस ने तीनों के पास से 20 किलो गांजा बरामद किया है। फिलहाल जीआरपी तीनों को गिरफ्तार कर

पूछताछ कर रही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार तीनों ओडिशा के रहने वाले हैं। तीनों महिलाएं ट्रेन में आम यात्रियों की तरह घूम-घूमकर

गांजे की तस्करी करते थे। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि ये तीनों महिलाएं गांजा कहां

खपाते थे। आशंका जताई जा रही है कि ये तीनों ट्रेन में भी गांजा बेचने का व्यापार करते थे। तीनों के खिलाफ

नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  ब्रेकिंग: पाक को बड़ा झटका, FATF की ग्रे लिस्ट में ही रहेगा पाकिस्तान,चीन भी नहीं बचा पाया

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।