राज्यसभा में उपनेता होंगे मुख्तार अब्बास नकवी, पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। बीजेपी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) को राज्यसभा का उप नेता (Deputy Leader) बनाया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक नकवी, संसदीय मामलों के अच्छे जानकार हैं और उनका विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ काफी बेहतर संबंध और समन्वय रहा है।

बता दें कि इससे पहले पीयूष गोयल राज्यसभा में उपनेता के तौर पर काम संभाल रहे थे। लेकिन, उन्हें प्रमोशन देकर राज्यसभा का नेता बना दिया गया है। और उनकी जगह पर मुख्तार अब्बास नकवी को उपनेता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीयूष गोयल से पहले पूर्व केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत राज्यसभा में नेता का पद संभाल रहे थे। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  राहतवाली डबल खुशखबरी: खुदरा महंगाई दर में गिरावट, IIP में भी ग्रोथ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।