मुंबई। घनी बस्ती और हजारों झुग्गियों वाले मुंबई के धारावी इलाके में कोरोना संक्रमण दस्तक दे चुका है। यहां एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि 2 अन्य संक्रमित पाए गए हैं। अब खुलासा हुआ है कि जिस 56 वर्षीय युवक की जान इस खतरनाक वायरस की वजह से गई, वह दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर आए लोगों के संपर्क में आया था।

पुरुष मस्जिद में रुके थे, महिलाएं मृतक के फ्लैट में

जमात में शामिल होकर 22 मार्च को मुंबई लौटी पांच महिलाएं मृतक के ही एक अन्य फ्लैट में रुकी थीं। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया, ‘महिलाओं के साथी पुरुष धारावी के शाहू नगर के जामा मस्जिद में रुके थे। वहीं महिलाएं डॉक्टर बलिगा नगर में जिस फ्लैट में रुकी थीं, उसका मालिक 56 वर्षीय व्यक्ति था, जिसकी मौत हो चुकी है।’ उन्होंने बताया कि ऐसी जानकारी सामने आई है कि जमात से लौटे इन सभी लोगों के 24 मार्च को केरल के कोझिकोड निकलने से पहले मृतक ने उनके साथ समय गुजारा था।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को बीजेपी प्रदेश संगठन ने दी श्रद्धांजलि

जमातियों के केरल निकलने से पहले मृतक ने साथ गुजारा था समय

एक अप्रैल को 56 वर्षीय व्यक्ति के मौत के दिन ही उसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। बीएमसी ने इसके तुरंत बाद उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी थी। सूत्रों के अनुसार मृतक की फैमिली की तरफ से इस मामले में पूरा सहयोग नहीं मिलने की वजह से पुलिस अब उसके कॉल रेकॉर्ड्स खंगाल रही है, जिससे यह पता चले कि पिछले दो हफ्तों में वह किसके-किसके संपर्क में आया था।

करीबियों के कोरोना टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार

बीएमसी अब 15 हाई रिस्क कॉन्टैक्ट्स के कोरोना टेस्ट के रिजल्ट इंतजार कर रही है, जिससे यह पता चल सके कि कहीं मृतक के परिवार में से किसी को कोरोना तो नहीं है। बता दें कि निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में करीब 13 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से सैकड़ों लोगों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी अभी तक सामने आई है।

See also  किडनी को सेहतमंद रखने खाएं मेडिटेरियन डाइट

डॉक्टर और सफाईकर्मी भी हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

इस बीच, धारावी में काम करने वाले एक सफाईकर्मी और एक डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है। 52 साल का सफाईकर्मी वर्ली इलाके का रहने वाला है और सफाई के काम के लिए धारावी में पोस्टेड था। उसके परिवार के सदस्यों और 23 सहकर्मियों को भी क्वारंटीन करने की सलाह दी गई है। वहीं डॉक्टर भी मार्च के पहले हफ्ते में राजस्थान से लौटा था। ये लोग जहां रहते हैं, उस पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।