रायपुर के गोलबाजार थाने के पीछे खुलेआम मर्डर, पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद

रायपुर। राजधानी के गोलबाजार थाने के ठीक पीछे सोमवार देर रात बाजार में दुकानदारों के सामने ही एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक के गले पर हमलावर ने चाकू मारा तो वह घायल हालत में दौड़ता हुआ थाने पहुंच गया। अंदर घुसते ही उसने कहा कि वह मुझे मार देगा। पुलिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम भोला तांडी है। वह मारवाड़ी श्मशान घाट के आसपास का रहने वाला था। घटना बाजार में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है।

एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि मारा गया भोला तांडी पुराना बदमाश है। चोरी और जेब काटने के कुछ अपराध कोतवाली थाने में दर्ज है। वह नशे का भी आदी था। स्टेशनरी लाइन में वह अपने साथी के साथ थिनर लेने पहुंचा था। वह थिनर का नशा किया करता था। यहीं पर उसका कुछ लड़कों के साथ विवाद हो गया, जिसके बाद उन लोगों ने उसे चाकू मार दिया। हमला किसने किया इसकी जांच पुलिस कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।