नाओमी ओसाका ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, 21 मैचों में लगातार जीत का रिकार्ड
नाओमी ओसाका ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, 21 मैचों में लगातार जीत का रिकार्ड

सिडनी। जापान की महिला टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने जेन ब्रैडी को सीधे सेटों में हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन-2021 का खिताब अपने नाम कर लिया।

नाओमी ने खिताबी भिड़ंत में सीधे सेटों में 6-4 और 6-3 से जीत दर्ज की। यह उनका दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन, जबकि ओवरऑल चौथा ग्रैंड स्लैम टाइटल रहा। बता दें कि ओसाका ने महिला एकल के पहले सेमीफाइनल में 39 वर्षीय सेरेना को 6-3, 6-4 से हराया था।

21 मैचों से नहीं हारीं

इससे पहले 2018 में यूएस ओपन के फाइनल में सेरेना को हराने वाली ओसाका चौथी बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नमेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची थीं। इससे उन्होंने अपने विजय अभियान को 21 मैचों तक भी पहुंचा दिया है।

जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त ओसाका ने पिछले साल भी यूएस ओपन का खिताब जीता था जबकि 2019 में वह ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन बनी थीं। बता दें कि तेईस साल की ओसाका का जन्म जापान में हुआ लेकिन जब वह तीन वर्ष की थी अपने परिवार के साथ अमेरिका बस गई थीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।