चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में उन 51 कैदियों की संभावित लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें गणतंत्र दिवस पर सजा में छूट के लिए पात्र माना जा रहा है। उम्मीद है कि उन्हें 1988 के रोड रेज मामले में अपने साल भर के कारावास की सजा में लगभग आठ महीने काटने के बाद ही रिहाई मिल जाए।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी को कैदियों की रिहाई के लिए तैयार की गई प्रस्तावित सूची पर मंत्रिपरिषद की बैठक में विचार किया जाएगा। कैबिनेट की हरी झंडी मिलने के बाद नामों को राज्यपाल के पास उनकी सहमति के लिए भेजा जाएगा।

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक जेल विभाग के एक सूत्र ने कहा कि राज्य सरकार नवजोत सिंह सिद्धू को कोई विशेष राहत नहीं देगी। सजा में छूट देने के लिए एक निश्चित मानदंड है। इस सूची में दो अन्य कैदी भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है, लेकिन जुर्माना भरने में असमर्थता के कारण जेल में थे।

See also  रोड रेज केस: पटियाला जेल में क्लर्क बने गुरु, फाइलें देखने का काम सौंपा गया, 3 महीने तक नहीं मिलेगा वेतन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।