पखांजुर/कोयलीबेड़ा। naxal attack: छत्तीसगढ़ कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लाक में देर रात नक्सलियों ने यात्री बस को आग के हवाले कर दिया है। यात्री बस कोयलीबेड़ा में खड़ी थी तभी हथियार बन्द नक्सली बस के समीप पहुंचे और यात्री बस चालक परिचालक को बस से नीचे उतार कर आग लगा दी। यात्री बस हबीबा बस ट्रांसपोर्ट की बताई जा रही है। बस के पास नक्सलियों ने पोस्टर भी फेंके है।

naxal attack: इसके अलावा नक्सलियों ने जिरमतराई और पीव्ही 45 एवं अखमेटा में लगे जिओ टावर को भी आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों ने सभी जगह घटनाओं के बाद मौके पर प्रिंटेड पर्चे फेंककर 22 नवम्बर को काँकेर,कोंडागांव और नारायणपुर जिले को बन्द रखने कि अपील की है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।