बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Naxalite encounter in Bijapur: कोरमा के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़, भारी फायरिंग के बीच कैम्प छोड़ कर भाग निकले नक्सली कमांडर

Naxalite encounter in Bijapur: कोरमा के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़, भारी फायरिंग के बीच कैम्प छोड़ कर भाग निकले नक्सली कमांडर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बीजापुर। Naxalite encounter in Bijapur: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के पेददा कोरमा के जंगलों में शनिवार सुबह पुलिस नक्सली मुठभेड़ में भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाईयां, माओवादी वर्दी, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री बराम​द हुई है।

Naxalite encounter in Bijapur: करीब घंटे भर की मुठभेड़ के बाद जवानों को माओवादियों का कैम्प ध्वस्त करने में सफलता मिली। जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों को नक्स ली कमांडर व गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोड़ियम, गंगालूर एलओएस कमाण्डर दुला कारम की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

Naxalite encounter in Bijapur: इस सूचना पर सुरक्षा बल के जवान ऑपरेशन के लिए निकले थे। इसी दौरान डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं कोबरा 202, 210 के जवानों के साथ सुबह पेददा कोरमा के जंगलों में हुई मुठभेड़ हो गई।

Naxalite encounter in Bijapur: सुरक्षा बलों की जवाबी कार्यवाही में नक्लसी कैम्प छोड़ निकले। सर्चिंग के दौरान कैंप से भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाईयां, माओवादी वर्दी, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री, माओवादी साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन