बीजापुर/जगदलपुर। बीजापुर में CRPF जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को छोड़ने के कुछ घंटे बाद ही नक्सलियों ने तीन महिलाओं का अपहरण कर लिया है। घटना देर रात करीब 1 बजे की बतायी जा रही है। अपहृत महिलाएं में स्वास्थ्य कार्यों से जुड़ी हैं।

जानकारी के मुताबिक अपहृत महिलाओं में मितानिन, मास्टर ट्रेनर सहित तीन महिलाएं शामिल हैं। घटना बीजापुर के गंगालूर थाना थेत्र के कमकानार की बताई जा रही है। मितानिन मास्टर ट्रेनर शारदा के हाथ बांधकर ले जाने की खबर।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा जानकारी मिली है, मौके के लिए पार्टी को भेजा गया है। तस्दीक़ के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। किसी घायल या बीमार नक्सली के इलाज के लिए ले जाने की आशंका जताई जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।