मुंबई। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Ncb) वे क्रूज ड्रग केस में गवाह प्रभाकर साइल से पूछताछ के लिए बुधवार को समन भेजा है। इस बीच एनसीबी की टीम भी आज मुंबई पहुंचेगी। एनसीबी ने कहा है कि साइल से एनसीबी के गवाह किरण गोसावी और अधिकारी समीर वानखेड़े पर उनकी तरफ से लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पूछताछ की जाएगी।

एनसीबी की ओर से बताया गया, ‘ड्रग्स क्रूज केस में गवाब प्रभाकर साइल को पूछताछ के लिए मुंबई एनसीबी ने तलब किया है। दिल्ली से आ रही एनसीबी की टीम साइल से पूछताछ करेगी। ये पूछताछ साइल की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, एनसीबी की पांच सदस्यों की टीम में एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (DDG) ज्ञानेश्वर सिंह भी शामिल होंगे।

साइल एनसीबी के गवाह किरण गोसावी का बॉडीगार्ड रह चुका है। साइल ने आरोप लगाया है कि क्रूज शिप पर रेड के बाद गोसावी ने किसी से 50 लाख रुपए लिए थे। साइल ने कहा, ‘मैं किरण गोसावी का बॉडीगार्ड था। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में मैंने उन्हें असिस्ट किया।’

See also  नासा ने खोज निकाला चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा, देखिए कैश साइट की तस्वीर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।