बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

तुर्की से भारत लौटी एनडीआरएफ टीम का जोरदार स्वागत

तुर्की से भारत लौटी एनडीआरएफ टीम का जोरदार स्वागत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। ऑपरेशन दोस्त के तहत भूकंपग्रस्त तुर्की की राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए गई एनडीआरएफ की पहली टीम आज स्वदेश लौटी। टीम के जांबाज सदस्य और दो खोजी कुत्ते भारत लौट आए हैं। बता दें कि 6 फरवरी को तुर्की में भूकंप आने के 24 घंटे के भीतर भारत ने एनडीआरएफ की टीमें भेजकर तुर्की में ऑपरेशन दोस्त शुरू किया था।

तुर्की में भूकंप के बाद पहुंची एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन के जवानों ने अपने साहसी कार्यों से कई जाने बचाईं। करीब 10 दिनों तक सफल तरीके से ऑपरेशन दोस्त चलाकर एनडीआरएफ की एक टीम शुक्रवार को भारत लौट आई है। एनडीआरएफ जवानों का पहला सी-17 ग्लोबमास्टर विमान सुबह 9:00 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा।


भारत लौटे एनडीआरएफ के जवानों का हिंडन एयरफोर्स में हवाई पट्टी पर एनडीआरएफ के आला अधिकारियों ने ऑपरेशन दोस्त को सफल बनाने पर जोरदार स्वागत किया। एनडीआरएफ के जवान हिंडन एयरपोर्ट से वायु सेना के अधिकारियों से मुखातिब होने के बाद गोविंदपुरम स्थित बटालियन के लिए रवाना हो गए।


इसी महीने 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने दोनों देशों में भारी तबाही मचाई। जानकारी के अनुसार इस भूकंप से अबतक 40 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भूकंप के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए तुर्की और सीरिया को मदद का भरोसा दिलाया था और इसके तुरंत बाद भारत ने ऑपरेशन दोस्त की शुरूआत की थी।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन