दक्षिण अफ्रीका में मिला नया कोरोना, वुहान के वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, 3 में से 1 मरीज की होगी मौत

वुहान।(NeoCov New Coronavirus) कोरोना वायरस के सबसे पहले गढ़ चीन के वुहान शहर के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि एक नया कोरोना वायरस ‘NeoCov’ दुनिया में दस्‍तक दे चुका है। यह नया कोरोना वायरस बहुत ही ज्‍यादा संक्रामक है और इससे संक्रमित प्रत्‍येक 3 में से 1 मरीज की मौत हो सकती है।

उन्‍होंने कहा कि यह नया कोरोना दक्ष‍िण अफ्रीका में मिला है। हालांकि वैज्ञानिकों ने यह भी कहा कि यह नियोकोव कोरोना वायरस नया नहीं है। राहत की बात यह है कि नया कोरोना वायरस अभी इंसानों में नहीं फैला है।

रूसी न्‍यूज एजेंसी स्‍पुतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक यह नियोकोव कोरोना वायरस मर्स कोव वायरस से जुड़ा हुआ है। सबसे पहले साल 2012 और 2015 में पश्चिम एशिया के देशों में इसके प्रकोप का पता चला था। यह SARS-CoV-2 की तरह से जिससे इंसानों में कोरोना वायरस का संक्रमण होता है। दक्षिण अफ्रीका में अभी यह निओकोव वायरस चमगादड़ के अंदर देखा गया है और यह अभी केवल पशुओं में ही देखा गया है।

See also  हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अध्ययन में किया गया दावा, वुहान में अगस्त 2019 में ही फैल गया था कोरोना

नए कोरोना वायरस में मर्स और वर्तमान कोरोना वायरस के गुण


bioRxiv वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के मुताबिक NeoCoV और उसका नजदीकी सहयोगी PDF-2180-CoV इंसानों को संक्रमित कर सकता है। वुहान विश्‍वविद्यालय और चाइन अकादमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ताओं के मुताबिक इस नए कोरोना वायरस के इंसानों की कोशिकाओं को संक्रमित करने के लिए केवल एक म्‍यूटेशन की जरूरत है। शोध में कहा गया है कि NeoCoV वायरस में MERS की तरह से ही बहुत ज्‍यादा मरीजों की मौतें हो सकती हैं। यह आंकड़ा प्रत्‍येक 3 में से 1 मरीज हो सकता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।