New Coronavirus Symptom: मुंह में सूखापन या खुजली कोरोना वायरस के नए लक्षण, डॉक्टरों ने जताई आशंका
New Coronavirus Symptom: मुंह में सूखापन या खुजली कोरोना वायरस के नए लक्षण, डॉक्टरों ने जताई आशंका

बेंगलुरु। बेंगलुरु में डॉक्टरों ने कोरोना वायरस के मरीजों में एक खास तरह का लक्षण देखा है, जिसे वे कोविड जुबान (Covid Tongue) कह रहे हैं। ऐसे मामलों में मरीजों में कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं सिवाय मुंह में सूखापन (Dryness of Mouth) के।

कोविड टास्क फोर्स के एक सदस्य डॉ. जीबी सत्तूर ने कहा कि हाइपरटेंशन से गुजर रहे 55 साल के एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया था और वह बुरी तरह से मुंह के सूखेपन से पीड़ित था। बाद में उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

बैंगलोर मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. सत्तूर ने कहा, ‘जब मैंने उनका ब्लड शुगर चेक किया, तो वह सामान्य था, लेकिन ईएसआर सामान्य से अधिक निकला। मैंने सुना था कि कंजंक्टिवाइटिस कोरोना का एक लक्षण हो सकता है।

हालांकि, मरीज को बुखार नहीं था। उन्होंने कहा था कि वे बहुत थके हुए हैं, इसलिए मुझे संदिग्ध तौर पर लगा कि यह कोविड-19 का एक लक्षण हो सकता है। फिर मैंने उनसे अपना आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने को कहा, जो कि पॉजिटिव निकला। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब वे स्वस्थ हैं।

See also  बड़ी खबर : मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, सजा पर रोक लगाने की मांग

इस बीच डॉक्टर कोरोना वायरस के नए लक्षण के पीछे की वजहों को जानने की कोशिश में जुटे हैं। डॉ. सत्तूर ने संभावना जताई कि कोरोना के यूके, ब्राजील या भारत में मिले पहले डबल म्यूटेंट की तरह ही किसी नए वैरिएंट के कारण ऐसा हो सकता है।

उन्होंने बताया कि जुबान में कोरोना की शुरुआत मुख्यतः चिड़चिड़ाहट, खुजली और मुंह के सूखेपन के साथ होती है, इसके बाद मरीज को बिना बुखार के ही कमजोरी महसूस होने लगती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।