गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

दपूमरे के नए DRM श्याम सुंदर गुप्ता ने संभाला चार्ज, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर के नये मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने पदभार

ग्रहण कर लिया है। श्याम सुंदर गुप्ता 1991 बैच के भारतीय रेलवे ट्रैफिक सेवा (IRTS) के

अधिकारी हैं।

 

श्याम सुंदर गुप्ता इससे पहले मध्य रेलवे – मुंबई मे मुख्य माल यातायात प्रबंधक के पद पर

कार्यरत थे। श्याम सुंदर गुप्ता ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से इलेक्ट्रिकल

इंजीनियरिंग में बी. टेक., एम. टेक. की डिग्री प्राप्त की है।

 

जमनालाल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से फाइनेंस में एम.बी.ए. की उपाधि

हासिल की है। अपनी रेल सेवा के दौरान मुख्य यातायात योजना प्रबंधक मध्य रेलवे– मुंबई,

मुख्य यातायात प्रबंधक - मध्य रेलवे, मुंबई एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी- पश्चिम रेलवे,

सहित अनेक पदों पर आसीन रहें हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन