क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने रविवार को इतिहास के पन्नों पर अपना नाम

लिखवा लिया। वह एक ओवर में छह छक्के जमाने वाले दुनिया के 7वें क्रिकेटर बन गए हैं। कार्टर

ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के घरेलू ट्वंटी20 टूर्नमेंट सुपर स्मैश में नॉर्दर्न नाइट के खिलाफ अपनी

टीम कैंटरबरी किंग्स की जीत के दौरान हासिल की।

 

25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बाएं हाथ के स्पिनर एंटन देवसिच के ओवर में छह बार गेंद

छक्के के लिए भेजी। वह महज 29 गेंद में 70 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे उनकी टीम ने 220

रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से जीत हासिल की। भारत की ओर से रवि शास्त्री और

युवराज सिंह भी एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा अपना नाम कर चुके हैं।

 

कार्टर इस तरह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर सभी प्रारूपों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र: महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के खास मौके पर बापू के प्रिय भजनों की प्रस्तुति

दुनिया के सातवें क्रिकेटर बन गए। यह उपलब्धि हासिल कर वह गैरी सोबर्स, शास्त्री, हर्शल गिब्स,

युवराज, वारेस्टरशर के रॉस वाइटले और अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई की सूची में

शामिल हो गए।

 

कार्टर टी20 क्रिकेट में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

टी20 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले अन्य बल्लेबाज भारत के युवराज (2007), वाइटले (2017)

और जजई (2018) हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।