गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

नवनिर्वाचित महापौर एजाज ढेबर ने ली शपथ, 21 पंडितों ने किया शंखनाद

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

शपथ के बाद ढेबर ने सीएम भूपेश से मांगा 500 करोड़ बघेल ने कहा- फंड की नहीं होने देंगे कमी

 

रायपुर। कांग्रेस के नवनिर्वाचित महापौर एजाज ढेबर ने शुक्रवार को बूढ़ापारा स्थित अंतरराष्ट्रीय इंडोर स्टेडियम में 21 पंडितों के शंखनाद के साथ महापौर पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण करने के बाद रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि वे एक साल के भीतर मच्छर और आवारा पशु की समस्या 80 फीसदी कम कर देंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवप्रसाद डहरिया, सभापति प्रमोद दुबे, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय समेत कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद थे।

शपथ ग्रहण समारोह में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि रायपुर में जीते लोगों की जि़म्मेदारी बड़ी है, राजधानी है।

 

राजधानी से मानसिकता बनती है कि छत्तीसगढ़ कैसा है। शहर के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी, जितनी ज़रूरत होगी उतना दिया जाएगा।

सीएम ने कहा राज्य के ढाई करोड़ व्यक्तियों के विकास हमारा लक्ष्य है। हम मिलकर काम करेंगे। जनता का ज़बरदस्त आशीर्वाद मिला है। अब जि़म्मेदारी बड़ी हो गई है, इतिहास में पहला मौका है जब 10 निगम जीते हैं,

 

नगर पालिका में 28 और 61 नगर पंचायत जीते। दो तिहाई से अधिक जीते हैं। उम्मीदे बहुत हैं, जि़म्मेदारी बहुत है। छत्तीसगढ़ के लोकपर्व छेरछेरा को लेकर उन्होंने कहा कि आज मैंने अपने मंत्रियो के साथ, विधायक के साथ मांगा। महंत ने धान के साथ सवा लाख रुपये दिए। ये कुपोषण के खिलाफ जंग छेड़े हैं उसमें जाएगा। आखिरी में मोहन मरकाम को बधाई देता हूं। जिनके नेतृत्व में चुनाव जीते हैं।

 

वार्डों को साफ-सुथरा बनाना पहली प्राथमिकता :

अपना पदभार ग्रहण करने के बाद नए महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि उन्होंने 500 करोड़ मांगे थे लेकिन सीएम ने आश्वासन दिया है कि अब जितने भी फण्ड की ज़रूरत होगी देंगे। एजाज़ ने कहा कि शहर में गौठान बनाने को लेकर बात भी की जा रही है।

एजाज़ ने कहा कि विकास बिना जन सहयोग के संभव नहीं है। वार्डो को साफ सुथरा बनाना सबसे पहली प्रथमिकता होगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन