श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में  टेरर फंडिंग मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। एनआईए  ने  पुलवामा, शोपिया, पुंछ और राजौरी जिले में छापेमारी की। ये छापेमारी टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में हैं। जमीयत ए इस्लामी से जुड़े लोग और कुछ सरकारी कर्मचारियों पर छापेमारी हुई है।  
सूत्रों के अनुसार, एनआईए राजौरी की अल हुदा एजुकेशनल ट्रस्ट के खिलाफ संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित मामले में जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ, जम्मू, श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम, शोपियां और बांदीपोरा जिलों में कई स्थानों पर तलाशी ले रही है।
एनआईए द्वारा अल हुदा एजुकेशनल ट्रस्ट के फंडिंग पैटर्न और गतिविधियों के बारे में मामला दर्ज किया गया था। ये ट्रस्ट जम्मू कश्मीर के जमात-ए-इस्लामी के एक इकाई के रूप में कार्य कर रहा है, जिसे 2019 में यूएपीए के तहत एक ‘गैरकानूनी संघ’ घोषित किया गया था। 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।