बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

BIG BOSS 18 : कैप्टन रह चुकी निमृत कौर की खुल गई पोल,आखिर क्यों नहीं जाती है वो लड़कों के करीब

BIG BOSS 18 : कैप्टन रह चुकी निमृत कौर की खुल गई पोल,आखिर क्यों नहीं जाती है वो लड़कों के करीब
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिग बॉस कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया इन दिनों छाई हुई हैं। निमृत शो के पहले दिन से ही कैप्टन बन गई थीं। एक्ट्रेस को शो का स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जाता है। बता दें कि बिग बॉस में आने से पहले निमृत शो छोटी सरदारनी में काम कर चुकी थीं। इसी शो से निमृत घर-घर फेमस हुई थीं। बिग बॉस में आपने देखा होगा कि निमृत ज्यादा किसी लड़के के साथ क्लोज नहीं होती हैं और ना ही शो में फेक लव एंगल बना रही हैं जैसे कि कुछ कंटेस्टेंट करते हैं। इसके पीछे की वजह है जिस वजह से निमृत ऐसा कर रही हैं।

किसे डेट कर रहीं निमृत

रिपोर्ट्स की मानें तो निमृत किसी को डेट कर रही हैं। वह शख्स और कोई नहीं उनके साथ शो छोटी सरदारनी में काम कर चुके लीड एक्टर माहिर पंधी हैं। जब दोनों शो में साथ में काम करते थे तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आती थीं हालांकि दोनों में से किसी ने कभी इस पर कोई कमेंट नहीं किया। लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर खूब फोटोज शेयर करते हैं।

माहिर के साथ रिलेशनशिप की अफवाह

इतना ही नहीं जब निमृत बिग बॉस के लिए आईं तो माहिर ने उनके साथ एक फोटो शेयर की थी और इसके साथ एक्ट्रेस के लिए मैसेज लिखा था। उन्होंने लिखा था, '105 दिनों बाद आपको मिलता हूं मेरी दोस्त। आपको बहुत याद करने वाला हूं।'

इस पोस्ट पर फैंस के अलावा कुछ सेलेब्स ने भी प्यार बरसाया है। यहां तक की गौहर खान ने भी कमेंट किया था कि ओहहह…मुझे उम्मीद है कि वह बेस्ट करने वाली हैं।

टीना ने किया था खुलासा

बता दें कि शो के शुरुआत में टीना दत्ता ने ये खुलासा किया था कि निमृत बाहर किसी को डेट कर रही हैं। टीना के इस स्टेटमेंट के बाद फैंस ये कयास लगाने लगे कि कहीं निमृत, माहिर को तो नहीं डेट कर रहीं। वैसे निमृत अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करना ज्यादा पसंद नहीं करती हैं और उन्होंने खुद कहा था कि जब सही वक्त आएगा वह सभी को बताएंगी कि उनकी लाइफ में कौन है और किससे वह शादी करने वाली हैं।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन