गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

Big Breaking: 22 जनवरी को होगी निर्भया के दोषियों को फांसी, डेथ वॉरंट जारी

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। साल 2012 में निर्भया गैंगरेप मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार

को चारों दोषियों का डेथ वॉरंट जारी कर दिया। इन चारों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी

पर लटकाया जाएगा। इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट के जज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए

चारों दोषियों से बात की। इस दौरान मीडिया को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।

 

बता दें कि इससे पहले 18 दिसंबर को हुई सुनवाई में पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों (अक्षय,

मुकेश, विनय और पवन) को अपने सभी कानूनी अधिकार जैसे दया याचिका या क्युरेटिव पीटिशन,

इस्तेमाल करने के लिए 1 हफ्ते का समय दिया था। इसके बाद तिहाड़ जेल ने सभी को नोटिस भी

जारी किया था।

 

बता दें, चारों दोषी फांसी से बचने के लिए अपने अधिकारों का उपयोग नहीं कर रहे हैं। केवल विनय

शर्मा ने दया याचिका दायर की थी, जिसे उसने वापस ले लिया। चारों चाहते हैं कि जब भी फांसी की

सजा का ऐलान की घड़ी करीब आए, वे दया याचिका या क्युरेटिव याचिका दायक कर दें, ताकि

कार्रवाई में और समय लग सके। हालांकि पटियाला हाउस कोर्ट में मांग की गई है कि दोषी चाहे अपने

अधिकारों का इस्तेमाल करते रहें, लेकिन डेथ वारंट तो जारी किया ही जा सकता है।

 

तिहाड़ में फांसी की तैयारी

वहीं तिहाड़ जेल में चारों को फांसी देने की पूरी तैयारी कर ली गई है। फांसी के फंदे बुलवा लिए गए हैं,

वहीं यूपी के जल्लाद को बंदोबस्त भी कर लिया गया है। तिहाड़ का फांसी घर में तैयार कर दिया गया है।

यहां एक मंच बनाया गया है, जहां चारों को एक साथ फांसी दी जा सकती है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन