रायपुर। नीति आयोग ने 16 मापदंडों के आधार पर देश के 28 राज्यों का एसडीजी इंडेक्स 2019 जारी

किया है। इनमें से 15 मानकों पर छत्तीसगढ़ को परखा गया है। इनमें से चार में राज्य का प्रदर्शन बेहतर

माना गया है। वहीं, पांच सेक्टर में स्थिति ठीक बताई गई है, जबकि छह सुधार की गुंजाइश बताई गई है।

 

हालांकि 2018 की तुलना में इस वर्ष राज्य की ओवर ऑल रैकिंग में कमी आई है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़

15वें स्थान पर था, इस बार छह अंक फिसल कर 21 पर आ गया है। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश और ओडिशा

की स्थिति यहां से ठीक है, लेकिन बाकी पड़ोसी राज्य नीचे हैं।

 

आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गरीबी के मामले में राज्य की स्थिति में बेहतर सुधार हुआ है। राज्य 21वें से

15वें स्थान पर आया है। इसके बावजूद इसमें सुधार की गुंजाइश बताई गई है। स्वास्थ्य के मामले में बीते

See also  MGNREGA अब G RAM, ग्रामीण परिवारों को 125 दिन रोजगार की गारंटी का प्रस्ताव

वर्ष की तुलना में राज्य को 10 अंक अधिक मिला है, लेकिन रैकिंग 21वें स्थान पर ही बनी हुई है। गुणवत्तापूर्ण

शिक्षा के मामले में एक स्थान के सुधार के साथ राज्य 19वें से 18वें स्थान पर आ गया है।

 

इसके विपरीत लिंग अनुपात के मामले में राज्य तीसरे से फिसल कर सातवें स्थान पर चला गया है। अधोसरंचना

विकास के मामले में भी 21 से 22 स्थान पर पहुंच गया है। 2018 की रैकिंग में जल के नीचे जीवन के मामले में

राज्य पहले स्थान पर था। इस बार इसकी रैकिंग जारी नहीं की गई है। इसी तरह जमीन के ऊपर जीवन के मामले

में भी राज्य 2018 में पहले स्थान पर था, इस वर्ष आठवें स्थान पर आ गया है।

यहां बेहतर प्रदर्शन

– स्वच्छ जल और स्वच्छता, निर्णयाक कार्य और आर्थिक विकास, जमीन पर जीवन और शांति, न्याय और मजबूत

संस्थान। स्वास्थ्य और कल्याण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा, असमानता में कमी और सतत उपभोग

See also  सीजी बिग ब्रेकिंग: राहुल गांधी फेक न्यूज केस में जी न्यूज का एंकर रोहित रंजन गिरफ्तार, एंकर को पकड़ने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस से गाजियाबाद पुलिस की खींचतानी के बीच नोएडा पुलिस पकड़ ले गई

और उत्पादन

यहां सुधार की जरूरत

जलवायु क्रिया, निर्धनता, भूख, लैगिंक समानता, उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचा और सतत शहर और समुदाय।

पड़ोसी राज्यों की स्थिति

मध्यप्रदेश- 15

ओडिशा- 15

झारखंड- 26

उत्तर प्रदेश- 23

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।