गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

एनके बिजौरा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के डायरेक्टर बनाए गए, राजेश वर्मा की रवानगी

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी में कार्यपालक निदेशक एनके बिजौरा को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी का डायरेक्टर नियुक्त किया है।

बता दें कि इससे पहले 9 दिसंबर को राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड में डायरेक्टर और प्रबंध संचालक पद पर राजेश वर्मा की नियुक्ति की थी। जिसके बाद महज़ 23 दिन के भीतर राजेश वर्मा ने त्यागपत्र भी दे दिया। राज्य शासन ने 1 जनवरी 2020 को त्यागपत्र स्वीकार कर लिया।

राजेश वर्मा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के चीफ़ इंजीनियर थे, उन्हें पोस्ट रिटायरमेंट यह नियुक्ति दी गई थी। अब एनके बिजौरा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के डायरेक्टर का पद संभालेंगे।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन