प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (36) की जिंदगी खतरे में बताई जा रही है। अमेरिकी अफसरों के मुताबिक, एक ऑपरेशन के बाद किम की तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि किम 15 अप्रैल को अपने दादा किम II सुंग के एक कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए थे। इसी के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर कयास लगने शुरू हो गए।

दिल की बीमारी का हुआ था ऑपरेशन

उत्तर कोरिया के मामलों पर नजर रखने वाले दक्षिण कोरिया के अखबार डेली एनके के मुताबिक, 12 अप्रैल को किम की कार्डियोवेस्कुलर सर्जरी हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, किम काफी सिगरेट पीते हैं। उन्हें मोटापे की समस्या है और वे ज्यादा काम करते हैं। उनका हायंगसन काउंटी स्थित विला में इलाज हुआ।

डेली एनके के मुताबिक, इसके बाद उनकी स्थिति में सुधार की खबरें आईं। उनके इलाज में लगी मेडिकल टीम के ज्यादातर सदस्य 19 अप्रैल को राजधानी प्योंगयांग लौट आए। कुछ सदस्य उनकी देखभाल करने के लिए वहीं रुके रहे।

See also  ब्रेकिंग: नहीं रहीं पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की मां राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।