बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

PM Kisan सम्मान निधि में अब मिलेंगे 8000 रुपए, मोदी सरकार की किसानों को बड़ा गिफ्ट देने की तैयारी

PM Kisan सम्मान निधि में अब मिलेंगे 8000 रुपए, मोदी सरकार की किसानों को बड़ा गिफ्ट देने की तैयारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। PM Kisan: मोदी सरकार छोटे किसानों को बड़ा गिफ्ट देने जा रही है। 2024 के चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएम किसान की रकम को 6000 रुपए से बढ़ाकर 8000 रुपए कर सकते हैं। इस मामले को जानने वाले दो अधिकारियों के अनुसार, सरकार छोटे किसानों के लिए साल में तीन किस्तों के रूप में दी जाने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की रकम 6,000 रुपए से बढ़ाकर 8,000 रुपए करने के विकल्पों पर विचार कर रही है।

PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि में इस अपडेट पर नाम न बताने की शर्त पर इन अधिकारियों ने सूत्रों के हवाले से कहा मामला अभी विचाराधीन है। यदि इसे मंजूरी मिल जाती है तो योजना पर सरकार को 20,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा। यह चालू वित्तीय वर्ष में मार्च 2024 तक कार्यक्रम के लिए बजट में 60,000 करोड़ रुपए के अलावा होगा। हालांकि, वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता नानू भसीन ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन