अब बिना मोबाइल के Desktop पर होगा Log In होगा WhatsApp
अब बिना मोबाइल के Desktop पर होगा Log In होगा WhatsApp

नई दिल्ली। आने वाले समय में Whatsapp में एक नया फीचर आने वाला है इसमें आपको डेस्कटॉप पर इसके इस्तेमाल के लिए मोबाइल का प्रयोग नहीं करना पड़ेगा।

बता दें कि मौजूदा समय में टेलीग्राम (telegram), फेसबुक (facebook), सिग्नल समेत कई App यूजर्स को इस बात की सुविधा देते हैं कि बिना फोन की मदद से सीधे डेस्कटॉप पर उसका प्रयोग कर सकें।

हैकरीड की रिपोर्ट के अनुसार अपने Laptop या Dekstop पर Whatsapp के प्रयोग के लिए क्यूआरकोड को स्कैन करने की जरूरत अब बीते जमाने की बात हो जाएगी। Whatsapp ने नए बीटा टेस्ट के बाद यूजर्स इसे सीधे डेस्कटॉप या लैपटॉप पर इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि इस स्थिति में एक समय में चार डिवाइस में ही इसका प्रयोग संभव होगा।

इस फीचर की मांग यूजर्स लंबे समय से कर रहे थे। इन इस फीचर के आने के बाद Whatsapp अपने कंपटीटर टेलीग्राम Telegram, facebook, सिग्नल, Skype के मुकाबले सशक्त हो जाएगा। हालांकि इस बात की जानकारी अभी नहीं हो पाई है कि बिना फोन के डेस्कटॉप या लैपटॉप पर Whatsapp का प्रयोग कैसे करें। यही नहीं मोबाइल फोन चोरी होने की कंडीशन में भी आप Whatsapp का डेस्कटॉप या लैपटॉप का प्रयोग कर सकेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।