टीआरपी न्यूज/नई दिल्ली। चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में आतंक मचा दिया है। यह अब तक हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस वायरस से निपटने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर लोग मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी बीच मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्र एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख आप भी आसानी से घर में मास्क बना सकते हैं।


आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक जीआईएफ शेयर करते हुए लिखा कि अब और मास्क की कमी नहीं होगी? और मुझे लगता है कि भारतीय जुगाड़ में माहिर हैं।
वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की टिशू पेपर का एक चौकोर टुकड़ा लेती है और इसे पंखे जैसा बना लेती है। फिर उसके दोनों तरफ रबर बैंड लगा देती है, जिसके बाद वो मास्क को पहन लेती है जो बिलकुल वैसा ही दिखता है जैसे लोग बाजार से खरीद रहे हैं।

See also  चरमरा जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था, काम पर लौटें डॉक्टर, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

देखें वीडियो….

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।