कोरोना मरीजों को नॉर्मल इंजेक्शन लगाकर रेमडेसिविर चुरा लेती थी नर्स, बाहर ब्लैक में बेचता था प्रेमी, गिरफ्तार
कोरोना मरीजों को नॉर्मल इंजेक्शन लगाकर रेमडेसिविर चुरा लेती थी नर्स, बाहर ब्लैक में बेचता था प्रेमी, गिरफ्तार

टीआरपी न्यूज। कोरोना वायरस के कारण देश में हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी को लेकर एक अजीब वाक्या सामने आया है। इस मामले ने सभी लोगों को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, भोपाल के जेके अस्पताल में एक नर्स कोरोना संक्रमित मरीजों को रेमडेसिविर की जगह नॉर्मल इंजेक्शन लगाकर उसे चुरा लेती थी। इसके बाद ये नर्स चोरी किए हुए रेमडेसिविर को अपने प्रेमी के जरिए ब्लैक में बिकवाती थी।

रेमडेसिविर इंजेक्शन की इस चोरी का खुलासा तब हुआ, जब कोलार पुलिस ने इंजेक्शन की कालाबाजारी को लेकर एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, जेके अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ शालिनी और दानिशकुंज निवासी झलकन सिंह प्रेमी-प्रेमिका हैं। शालिनी अस्पताल से रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी कर अपने प्रेमी को ब्लैक में बेचने के लिए देती थी। हालांकि, इस घटना के खुलासे के बाद से ही आरोपी नर्स फरार है।

ऐसे हुआ खुलासा


खबरों के मुताबिक, जेके अस्पताल में एडमिट एक मरीज के परिजन ने झलकन सिंह से रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए डील किया था। लेकिन कीमत को लेकर खींचतान चल रही थी। इसी बीच मरीज की मौत हो गई। ऐसे में मरीज के नाराज परिजनों ने गोपनीय तरीके से रेमडेसिविर की कालाबाजारी की सूचना पुलिस तक पहुंचाई।

सूचना के बाद से पुलिस झलकन सिंह पर नजर बनाए हुए थी। उसके जेब में इंजेक्शन होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद तत्काल उसकी घेराबंदी हुई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 389, 269, 270 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।